*यात्रा एवं पर्यटन सेवा – नियम व शर्तें
बुकिंग एवं भुगतान
यात्रा की बुकिंग पूर्ण तभी मानी जाएगी जब निर्धारित अग्रिम राशि जमा हो जाएगी।
शेष राशि यात्रा प्रारंभ होने से 7 दिन पहले पूर्ण रूप से जमा करनी होगी।
किसी भी बुकिंग को अंतिम रूप देने का अधिकार संस्था के पास सुरक्षित है।
रद्दीकरण नीति (Cancellation Policy)
यात्रा रद्द करने की स्थिति में:
15 दिन पहले रद्द करने पर 80% राशि वापसी योग्य।
7–14 दिन पहले रद्द करने पर 50% राशि वापसी योग्य।
7 दिन से कम समय में रद्द करने पर कोई राशि वापसी योग्य नहीं होगी।
प्राकृतिक आपदा या प्रशासनिक कारणों से यात्रा या ट्रेन रद्द होने की स्थिति में शुल्क वापसी के निर्णय का अधिकार संस्था के पास सुरक्षित है।
यात्री द्वारा विलंभ की दशा में ट्रेन छूटने या अन्य कोई हानि होने पर कोई भी शुल्क वापसी नही की जाएगी।
यात्रा कार्यक्रम (Itinerary)
संस्था को यात्रा कार्यक्रम, ठहरने की व्यवस्था या समय-सारणी में परिवर्तन करने का पूर्ण अधिकार है।
किसी भी परिवर्तन की सूचना यात्रियों को पूर्व में दी जाएगी।
उत्तरदायित्व (Liability)
संस्था किसी भी प्रकार की दुर्घटना, चोरी, बीमारी, प्राकृतिक आपदा, या व्यक्तिगत सामान की हानि के लिए उत्तरदायी नहीं होगी।
यात्रियों को स्वयं की सुरक्षा एवं बीमा की जिम्मेदारी स्वयं लेनी होगी।
यात्री आचरण (Traveler Conduct)
सभी यात्रियों से अपेक्षा की जाती है कि वे समूह अनुशासन और यात्रा नियमों का पालन करें।
अनुशासनहीन व्यवहार की स्थिति में संस्था को यात्रा से बाहर करने का अधिकार होगा।
दस्तावेज़ व अनुमति
यात्रियों को आवश्यक पहचान-पत्र (ID Proof) साथ रखना अनिवार्य है।
किसी भी सरकारी अनुमति या प्रवेश शुल्क की जिम्मेदारी यात्री की होगी।
नियमों में परिवर्तन
संस्था को किसी भी समय नियमों और शर्तों में परिवर्तन करने का अधिकार है।